फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl was murdered in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

ऑनर किलिंग: पुलिस को देख बेटी की जलती चिता छोड़ भागे परिजन, तलाश में जुटी

Mon, 19 Oct 2020 11:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Oct 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
A girl was murdered in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में इज्जत के नाम पर परिजनों ने एक युवती की हत्या कर दी और उसके शव को गुपचुप तरीके से श्मशान घाट ले जाकर फूंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव के अवशेष कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द निवासी युवती के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। रविवार शाम इन संबंधों की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई। इससे गुस्साए परिजनों ने युवती को घर में बंद कर उसके साथ मारपीट की। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी, जिस पर देर रात एसओ तितावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवती के घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस श्मशान घाट पहुंची, जहां पुलिस को देख परिजन फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली में धरना देकर बैठे थे विधायक संगीत सोम, फिर टूटी पुलिस की नींद, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चिता में लगी आग को किसी तरह बुझाया और जल रहे शव के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed