फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fire in the kitchen of the hotel

करनैल होटल के किचन में लगी आग, 40 हजार का नुकसान 

Mon, 05 Jun 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
A fire in the kitchen of the hotel
होटल करनैल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आबूलेन स्थित करनैल होटल एंड रेस्टोरेंट की रसोई में लगी चिमनी में रविवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें बाहर सड़क तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। करनैल होटल के संचालक आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह हैं।  उन्होंने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे होटल की रसोई में लगी चिमनी के पंखे में फाल्ट हो गया, जिससे वहां आग लग गई। चिमनी के अंदर से आग लपटें और धुआं बाहर सड़क पर पहुंच गया, जिससे मार्केट में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


होटल कर्मियों और आसपास के  दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में घंटाघर और पुलिस लाइन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुुंचीं और आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के सीएफओ शिवदयाल शर्मा, एसएफओ मुकेश कुमार, एसएफओ संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि होटल में आग से बुझाने के यंत्र थे, लेकिन कई और व्यवस्थाओं की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद की
आग
की वजह से किचन में लगीं बिजली की तारे जल गई। जिससे होटल में करंट दौड़ने की आशंका देख पूरे होटल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि आग के वक्त रेस्टोरेंट में ग्राहक ज्यादा नहीं थे। वहीं होटल संचालक नरेंद्र सिंह का कहना है कि आग से 30-40 हजार का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed