{"_id":"5e5faf138ebc3ef4011e7e98","slug":"a-crook-has-injured-in-police-encounter-at-baghpat-city-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत में मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने एक बदमाश को मारी गोली, दूसरा चकमा देकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बागपत में मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने एक बदमाश को मारी गोली, दूसरा चकमा देकर फरार
Wed, 04 Mar 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:07 PM IST
सार
यूपी के बागपत जनपद में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत में बुधवार को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस बुधवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को आता देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। वहीं पुलिस को पीछा करते देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि घायल की शिनाख्त नोएडा निवासी पवन बावरिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी के 23 मुकदमें दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/