फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A businessman died in hospital after shot by crooks in baraut of Baghpat

यूपी: सीमेंट व्यापारी की अस्पताल में मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश

Mon, 12 Oct 2020 11:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Oct 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
A businessman died in hospital after shot by crooks in baraut of Baghpat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

बागपत के बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस ने गोली मारकर नकदी लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं घटना का संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने पुलिस जांच की प्रगति की जानकारी ली और व्यापारी प्रदीप आत्रेय के परिजनों से भी बात की।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद मेरठ राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सरधना संगीत सोम, विधायक बड़ौत केपी सिंह मलिक, नगर पालिका बड़ौत के अध्यक्ष अमित राणा ने भी मेरठ में भर्ती व्यापारी प्रदीप आत्रेय के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से बात की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: नैनीताल से ट्रेनिंग कर रुड़की लौट रहीं थीं तहसीलदार, रेलिंग तोड़कर नहर में समाई कार, तीन की मौत

एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि एसटीएफ मेरठ सहित कई पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि शुक्रवार शाम बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी से उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान पर लूटपाट की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed