फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नैनीताल से ट्रेनिंग कर रुड़की लौट रहीं थीं तहसीलदार, रेलिंग तोड़कर नहर में समाई कार, तीन की मौत

Sun, 11 Oct 2020 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
car breaks railing and jumped into the cannel in bijnor, three died including roorkee tahsildar
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर नहर से कार को निकलवाते हुए - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार देर रात हुए भीषण हादसे में रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा, उनके ड्राइवर व अर्दली समेत तीन की मौत हो गई।

हादसा बिजनौर के नजीबाबाद से चार किलोमीटर पहले सरवनपुर नहर की पुलिया पर हुआ। जहां कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आगे तस्वीरों में देखें कितना भयानक था यह हादसा :-

car breaks railing and jumped into the cannel in bijnor, three died including roorkee tahsildar
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर नहर से कार को निकलवाते हुए - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा शनिवार को अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से रुड़की लौट रहीं थीं। इसी दौरान सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

car breaks railing and jumped into the cannel in bijnor, three died including roorkee tahsildar
कार को निकालते कर्मी - फोटो : amar ujala

बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी, देर रात घटी घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
car breaks railing and jumped into the cannel in bijnor, three died including roorkee tahsildar
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी डाॅ धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। बताया गया कि तहसीलदार सुनैना राणा नैनीताल से एक ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौट रही थीं इसी दौरान सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
car breaks railing and jumped into the cannel in bijnor, three died including roorkee tahsildar
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala

हादसे की सूचना पर तहसीलदार समेत तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि नहर की साइड साफ नहीं होने के कारण यहां आए दिन वाहन नहर में गिरने की घटनाएं हो रही हैं, फिर भी प्रशासन इसकी अनदेखी करता रहता है। घटनाओं को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed