{"_id":"5cb788c9bdec2214367b8e86","slug":"91555531977-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का दबाव बनाने को रची थी अपहरण की पटकथा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का दबाव बनाने को रची थी अपहरण की पटकथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के पिता को ही करा दिया गिरफ्तार, प्रेमिका को गुजरा नागवार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एक कारोबारी युवक ने शादी करने से इंकार करने पर पहले अपने अपहरण का ड्रामा रचा और फिर उसमें प्रेमिका के परिजनों को फंसवा दिया। इसका पता चलने पर प्रेमिका ने प्रेमी को मेसेज भेजकर अपनी नाराजगी जता दी। मामला थाने पहुंच गया और पुलिस ने प्रपंच रचने के आरोपी युवक को दिल्ली से बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। एक युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस पर युवक ने दबाव बनाने के लिए खुद की अपहरण की पटकथा तैयार कर ली। विगत 13 अप्रैल को वह घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला और दिल्ली पहुंच गया। इसके बाद योजना के तहत युवती के पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कर युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया।
मेरे पापा को थाने से छुड़वाओ
युवती को जब इसका पता चला तो उसे यह बात नागवार गुजरी। उसने प्रेमी युवक को व्हाट्स एप पर मेसेज भेजा कि पुलिस ने मेरे पापा को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें छुड़वा दो और लौट आओ। जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने किठौर निवासी रिश्तेदार को कॉल कर कहा कि मैं तो काम से दिल्ली आया हुआ हूं और पता नहीं किसने मेरे अपहरण की बात फैला दी। लिसाड़ी गेट थाने जाकर पुलिस को सच्चाई बता दो और जो पकड़ा गया है, उसे छुड़वा दो। पुलिस को जब इसका पता चला तो वह युवक को दिल्ली से बरामद कर थाने ले आई। पूछताछ के लिए युवक के पिता को भी हिरासत में ले लिया गया। वहीं, युवती के पिता को छोड़ दिया गया। लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को इसका खुलासा कर दिया जाएगा।