{"_id":"5c9fcdcebdec2214065a5dab","slug":"91553976782-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में एक की मौत।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के ध्यानार्थ-
ट्रैक्टर-टेंपो की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
- परीक्षितगढ़ क्षेत्र की घटना
परीक्षितगढ़(मेरठ)। किठौर मार्ग कैलीरामपुर गांव के पास शनिवार शाम टेंपो व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। एक युवक ने मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ग्राम पानीवाला थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी हनीफ खां उम्र 45 वर्ष नगर में कपडे़ की दरी, चादर बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार करीब दस बजे हनीफ ग्राम राधना निवासी टेपाें चालक मुकील पुत्र शरीफ के साथ किठौर जा रहा था। कैलीरामपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंपो की टक्कर हो गई। चालक ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। टेपों चालक मुकील व हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान हनीफ की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेक र थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।