{"_id":"5c9698d3bdec22145d38347c","slug":"91553373395-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने शिक्षिका की अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल,मुकदमा कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्य ने शिक्षिका की अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल,मुकदमा कायम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मंगेतर की वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वाया
- प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
मेरठ/किठौर।
छात्रा से गुंडागर्दी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि शनिवार को किठौर क्षेत्र की एक शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला थाने पहुंच गया। पीड़िता ने प्रधानाचार्य पर पांच माह पहले दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। आरोपी ने शिक्षिका के मंगेतर को वीडियो भेज दी। इससे उसका रिश्ता टूट गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य की तलाश में देररात तक दबिश दी।
मामला किठौर थानाक्षेत्र का है। छात्रा से गुंडागर्दी का मामला खुला तो शिक्षिका का भी हौसला बढ़ा। शिक्षिका दोपहर को किठौर थाने पहुंच गई। उसने तहरीर में बताया की वह एक स्कूल में करीब सालभर से पढ़ा रही थी। आरोप है स्कूल के प्रधानाचार्य ने पांच माह पहले उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। उसके बाद से आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने होने वाले ससुरालियों को वीडियो भेज दी।
आरोपी प्रधानाचार्य ने मंगेतर को धमकाया कि बारात आई तो खूनखराबा कर देगा। उसने परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के चलते पुलिस में मामला गंभीरता से लिया। कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी। इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा के मुताबिक आरोपी आर्यन उर्फ गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।