फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अधिवक्ता का दिनदहाड़े अपहरण, फिरौती देकर लौटा

अधिवक्ता का दिनदहाड़े अपहरण, फिरौती देकर लौटा

Thu, 14 Feb 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता का दिनदहाड़े अपहरण, फिरौती देकर लौटा
कार सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने अधिवक्ता का मंगलवार सुबह जयसिंहपुर रोड पर घूमने के दौरान कर लिया था अपहरण
विज्ञापन

अधिवक्ता के पिता ने पांच लाख रुपये सराय मेट्रो दिल्ली में फिरौती देने की जानकारी दी
परिजनों को अधिवक्ता फरीदाबाद जिले तिलपत गांव स्थित बस्ती के समीप घायल अवस्था में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना (मेरठ)। एक अधिवक्ता का मंगलवार सुबह आधा दर्जन से अधिक युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख रुपये की फिरौती लेने के बाद युवक को छोड़ा। लहूलुहान हालत में मिले युवक को परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिवक्ता ने चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
मवाना थानाक्षेत्र के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अधिवक्ता आसिफ इकबाल पुत्र अब्दुल वहीद ने बताया कि उनका पुत्र शाकिर मलिक अधिवक्ता है। मंगलवार सुबह शुगर मिल से होते हुए जयसिंहपुर रोड पर घूमने गया था। कूड़ी कमालपुर गांव के समीप पहुंचते ही कार सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हथियारों के बल पर उसका अपहरण कर लिया। शाकिर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। अधिवक्ता आसिफ इकबाल ने बताया कि अपहरणकर्ता ने रात में करीब आठ बजे फोन पर उनके पुत्र का अपहरण कर लेने की जानकारी दी तथा पांच लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने रुपये का इंतजाम किया और अपहरणकर्ता द्वारा बताए स्थान पर सराय मेट्रो दिल्ली के समीप एक सीवर पाइप के निकट बैग रखकर चले आए। कुछ देर बाद उनके पुत्र का फोन आया और उसने स्वयं को फरीदाबाद जिले के तिलपत गांव स्थित बंशी की बस्ती के समीप बताया। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो शाकिर मलिक लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। आसिफ इकबाल बुधवार को अधिवक्ताओं के साथ मवाना थाने पहुंचे और हंगामा कर पुत्र के अपहरणकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अपहरण और फिरौती देने की जांच गंभीरता से कराई जाएगी। कोई आपसी विवाद होगा, इसकी जांच मवाना थाना पुलिस से ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed