{"_id":"5a9dae854f1c1b05738babff","slug":"91520283269-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जहर देकर मार डाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला में महिला को जहर देकर मार डाला
मेरठ। घंटाघर स्थित कोटला बाजार में सोमवार शाम एक महिला को जहर देकर मार दिया। मायके वालों ने पति व ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता के मुताबिक कोटला बाजार निवासी तसलीम का निकाह डेढ़ साल पूर्व सदब (25) पुत्री इंतजार से हुआ था। दंपति के एक दो महीने का बच्चा है। पुलिस ने बताया कि दंपति में मनमुटाव चल रहा था। सोमवार शाम महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी पर सदब के मायके वाले कोटला पहुंचे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। दहेज न देने पर पति तसलीम व उसके परिजनों ने हत्या की है। हंगामा होते देहलीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायकेवालों ने गिरफ्तारी के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया, तब जाकर शव पुलिस ने कब्जे में लिया। वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि सदब की तबियत खराब हुई थी। तसलीम उसे अस्पताल लेकर गया था।
खास बातें:
पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का आरोप