{"_id":"5a1093414f1c1b78548bddb7","slug":"91511035713-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा पर हमला, उठाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर छात्रा पर हमला, उठाने की कोशिश
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर छात्रा पर हमला, अपहरण की कोशिश
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर बीकॉम की छात्रा पर हमला कर दिया। साथ ही उसे अगवा करने की कोशिश की। छात्रा का शोर सुनकर लोग दौड़े और आरोपी युवक को पकड़कर धुन डाला। वहीं घर के बाहर खड़े आरोपी के दो साथी भीड़ को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को थाने लाकर छोड़ दिया।
पीड़ित छात्रा परतापुर स्थित एक कॉलेज से बीकॉम कर रही है। छात्रा का आरोप है कि टीपीनगर क्षेत्र का रहने वाला अरुण पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा है। स्कूल से जाते समय वह उसके साथ छेड़छाड़ करता है। छह माह पहले युवक ने तेजाब डालने की धमकी दी। इस कारण उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में दाखिला ले लिया। छह माह पहले जब उसने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। छात्रा का आरोप है कि एक माह से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा है। शनिवार दोपहर ढाई बजे छात्रा कॉलेज से घर पहुंची थी। छात्रा का भाई और पिता पड़ोस में गये थे।
इस दौरान आरोपी अरुण उसके घर में घुस गया, जबकि उसके दो साथी बाहर खड़े रहे। युवक ने घर में घुसते ही उसके साथ मारपीट की और उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े। यह देख बाइक सवार दोनों युवक भाग निकले, जबकि भीड़ ने आरोपी अरुण को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर युवक को छोड़ दिया। इस पर छात्रा के परिजनों ने अन्य लोगों साथ थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोपी पर पहले गैंगेस्टर में भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों को जानकारी ही नहीं
वारदात के संबंध में एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि उन्हें मामले के जानकारी न हीं है। अगर आरोपी को थाने से छोड़ा गया है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसओ टीपीनगर ब्रजेश शर्मा ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई है।
तेजाब डालने की धमकी देता है
छात्रा ने थाने में बताया कि आरोपी जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर कभी मारने की धमकी देता हे तो कभी तेजाब डालने की धमकी। शनिवार को यदि आसपास के लोग नहीं पहुंचते तो अनहोनी भी हो सकती थी। बाद में आरोपी युवक की मां भी थाने पहुंची। दोनों पक्षों में पुलिस के सामने ही कहासुनी हो गई।
खास बात
टीपी नगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात, लोगों ने आरोपी को धुना
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बाद में थाने से छोड़ा, परिजनों ने किया हंगामा