{"_id":"59b309174f1c1bf37f8b531b","slug":"91504905495-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों का सुराग नहीं
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ के घर लूट में दो युवकों से पूछताछ
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दास में सराफ के यहां हुई लूट के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि बदमाश लोकल के ही हो सकते हैं। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को सराय लाल दास में सेठ बीके माहेश्वरी स्कूल के पास गली में सराफ शेख जुल्फिकार उर्फ राजू के घर में दो बदमाशों ने लाखों की लूट की थी। कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए थे। पुलिस का मानना है कि लुटेरे आसपास के हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने लिसाड़ी गेट, कोतवाली क्षेत्र के लुटेरों पर फोकस किया है। एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, क्राइम ब्रांच टीम भी इसमें काम कर रही है।