{"_id":"5c92a452bdec221445021b48","slug":"81553114194-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर महिला को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने दो लुटेरों को दबोचा, तीसरे ने मार दी गोलियां
देवता पूजन करने गए दंपति को लुटेरों ने घेरा, अकेले ही बदमाशों से भिड़ गई नीतू
परतापुर क्षेत्र के घाट गांव में दिनदहाडे़ वारदात, पेट और पैर में लगी गोलियां
महिला को अस्पताल में भर्ती गया, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। होली पर देवता पूजन करने गई महिला को बदमाशों ने उसके पति के सामने ही दो गोलियां मार दीं। लूट का विरोध करने पर महिला लुटेरों से भिड़ गई थी। दो बदमाशों पर वह हावी हुई, तो तीसरे बदमाश उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। महिला को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाशों की तलाश में देर रात तक कांबिंग चल रही थी।
यह वारदात परतापुर थानाक्षेत्र के घाट गांव केे जंगल में बुधवार को दिनदहाडे़ हुई। घाट निवासी रिटायर्ड शिक्षक नरेंद्र शर्मा के बेटे प्रमोद शर्मा की बागपत रोड स्थित मुल्ताननगर टीपीनगर में क्रॉकरी की दुकान है। प्रमोद अपनी पत्नी नीतू शर्मा को बाइक पर लेकर दोपहर 12 बजे जंगल में देवता पूजन करने गया था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दंपती को घेर लिया। बदमाशों ने लूट शुरू की, तो नीतू उनसे भिड़ गई। नीतू ने दो बदमाशों को दबोच लिया और शोर मचाने लगी। प्रमोद की कनपटी पर तीसरे बदमाश ने पिस्टल लगा रखी थी। दोनों बदमाशों के हौसले नीतू की हिम्मत के आगे कमजोर पड़ने लगे, तो वे उससे छूटने के लिए छटपटाने लगे। शोर सुनकर लोग आते, इससे पहले ही तीसरे बदमाश ने प्रमोद को छोड़ा और नीतू को गोली मार दीं। पहली गोली नीतू के पैर में और दूसरी गोली पेट में लगी। नीतू जमीन पर गिर गई। बदमाशों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। वे कुछ नहीं लूट सके। आननफानन में प्रमोद ने नीतू को बाइक पर बैठाया और गांव पहुंचा। यहां से नीतू को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इसके बाद नीतू से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि महिला की हालत में सुधार बताया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।