{"_id":"5c61dd05bdec2211a00c7ffd","slug":"81549917445-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित चौधरी की हत्यारोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमित चौधरी की हत्यारोपियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर के गेझा गांव में हत्या का मामला, पीड़ित परिवार में आक्रोश
मेरठ।
परतापुर के गेझा गांव में अमित चौधरी की हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश में सोमवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित परिवार में आक्रोश और दहशत है। पुलिस ने एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
रविवार को गेझा गांव में अमित चौधरी पुत्र ओमपाल की हत्या हुई थी। अमित की मां सरोज ने गांव के राजू और उसके बेटे सीटू पर हत्या मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के पीछे आरोपी के परिवार से छेड़खानी की बात कही थी। इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना कि आरोपी परिवार समेत फरार है। नामजद आरोपियों की तलाश में सोमवार को कई जगहों पर दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी है। छेड़छाड़ में हत्या के अलावा दूसरे बिंदु पर भी पुलिस की जांच चल रही है। एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की सही जानकारी होगी। हत्या भाडे़ के शूटरों से कराई गई है।