फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हंगामा होते ही अपह्त किशोरी की तलाश में दौड़ी पुलिस

हंगामा होते ही अपह्त किशोरी की तलाश में दौड़ी पुलिस

Sun, 02 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हंगामा होते ही अपह्त किशोरी की तलाश में दौड़ी पुलिस
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी का आठ अगस्त को अपहरण हो गया। शनिवार को किशोरी के परिजन एक महिला को पकड़कर थाने ले गए और महिला पर किशोरी को बेचने का शक जताया।
विज्ञापन

टीपी नगर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 10 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी भतीजी आठ अगस्त की सुबह सब्जी लेने नवीन मंडी गई थी। लेकिन लौटी नहीं। पुलिस ने किशोरी के अपहरण का केस दर्ज किया था। शनिवार को किशोरी के परिजन मोहल्ले की एक महिला को लेकर थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि उनकी बेटी इसी महिला के साथ गई थी। अंदेशा जताया कि इस महिला ने ही किशोरी को गायब किया है। किशोरी को बेचने का शक भी जताया। दावा किया कि इस महिला ने उनके सामने खुद ये बात कही थी।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश चंद के अनुसार किशोरी और उक्त महिला एक साथ मंडी से सब्जी लेने जाते थे। घटना वाले दिन भी दोनों साथ गई थीं। वहीं पर किशोरी गायब हो गई थी। महिला अपने घर आ गई थी। इसी वजह से परिजन उस पर शक जता रहे हैं। उसे बेचने का कोई मामला नहीं है। महिला ने बताया कि मंडी में वह एक युवक से बातचीत करती थी। पुलिस अब उस युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि किशोरी को बेचने का कोई प्रकरण नही है। परिजन महिला पर गायब करने का शक जता रहे हैं। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed