फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट और मेडिकल में मोबाइल लूटे

लिसाड़ीगेट और मेडिकल में मोबाइल लूटे

Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट और मेडिकल में मोबाइल लूटे
मेरठ। शहर में रविवार रात तीन लोगों से मोबाइल फोन लूट लिए गए, जबकि आबूलेन पर चेन स्नैचिंग की कोशिश की गई। तारापुरी निवासी शाहिद से लिसाड़ी रोड पर तो हापुड़ रोड पर जाकिर कालोनी निवासी सरताज से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, विवि रोड पर भी भावनपुर के छिलौरा निवासी आस मोहम्मद से भी मोबाइल फोन लूट लिया गया। उधर, आबूलेन पर स्कूटी सवार दो युवकों ने कार सवार महिला से चेन झपटने की कोशिश की। इस दौरान शोर मचने पर दोनों युवक आपाधापी में भागे तो कार से बचने की कोशिश में स्कूटी से गिर गए और स्कूटी छोड़कर भाग निकले। सदर पुलिस ने लाल रंग की स्कूटी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

कार गैराज से शराब बरामद
मेरठ। आबूलेन चौकी से चंद कदमों की दूरी पर आकाश मोटर्स गैराज में आबकारी और सदर पुलिस ने छापा मारकर हरियाणा मार्का 80 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने गैराज से चौकीदार श्यामू निवासी हरदोई को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि अशोक त्यागी ने गुड्डू निवासी लालकुर्ती को गैराज किराए पर दे रखा है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed