फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएसी के सिपाही ने पत्नी का सिर फोड़ा

पीएसी के सिपाही ने पत्नी का सिर फोड़ा

Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पीएसी के सिपाही ने पत्नी का सिर फोड़ा
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी के गेट पर पीएसी के सिपाही ने अपनी पत्नी का सिर फोड़ दिया। उसके बाद पत्नी की हत्या की कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आदेश कुमारी मंगलवार दोपहर को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला 44 वी वाहिनी में रह रही है। पीड़िता का आरोप है तीन जून को वह पीएसी गेट पर पहुंची, तभी उसका पति वहां मिल गया। उसने पति से आर्थिक समस्या बताते हुए खर्चे के लिए पैसे मांगे। आरोप है कि सिपाही ने पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए सरेआम मारपीट की। उसके बाद लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। पीड़िता ने अंदेशा जताया कि आरोपी उसकी हत्या भी कर सकता है। एसएसपी ऑफिस में शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने खरखौदा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed