{"_id":"5b1303ff4f1c1b644d8b4614","slug":"81527972863-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदन सिंह बद्दो ने शूटरों को भेजकर मरवाया मेरा पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदन सिंह बद्दो ने शूटरों को भेजकर मरवाया मेरा पिता
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। संजय गुर्जर की हत्या का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। संजय के भाई अजय गुर्जर ने पुलिस अफसरों से आरोप लगाते कहा कि इस मुकदमे में गवाही देने से रोकने के लिए उसके पिता मेहरचंद की हत्या की गई है। जेल में बंद कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने शूटर भेजकर मेरे पिता की हत्या कराई है। इसके चलते नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
23 सितंबर 2011 को सदर बाजार क्षेत्र में बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या हुई थी। जिसमें बदन सिंह बद्दो समेत दस लोग नामजद हुए थे। बदन सिंह बद्दो शातिर अपराधी है और एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में वो सजा काट रहा है। वह फिलहाल डासना जेल में बंद है। संजय गुर्जर हत्याकांड भी ट्रायल पर है। गवाहों के बयान होने की प्रक्रिया चल रही है। संजय का भाई अजय गुर्जर इस मुकदमे में चश्मदीद गवाह है। अजय गुर्जर बदन सिंह बद्दो से जान का खतरा बताकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुका है। अजय हर तारीख पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कोर्ट जाता है। शनिवार को अजय के पिता मेहर चंद कसाना की सरेआम हत्या हो गई। अजय ने पुलिस अफसरों से आरोप लगाते कहा कि उसके पिता की हत्या बदन सिंह बद्दो ने कराई है। ताकि वो संजय गुर्जर हत्याकांड में अपनी गवाही न दे सके। बद्दो की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थीं।
कैमरे में भागते दिखे बदमाश
अजय गुर्जर ने बताया कि उसके पिता की हत्या के पीछे गहरी साजिश है। आरोप लगाया कि बदन सिंह बद्दो ने शूटरों को भेजकर हत्या कराई। जिसमें दो शूटर पपीत बढ़ला और उदय सिंह नेक की पहचान हुई। जबकि दो बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे थे। होटल के पास एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश पैदल भागते दिखाई दे रहे है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है।
विज्ञापन
पवित्र मैत्रेय हत्याकांड में नामजद था उदयवीर
केबल कारोबार में छह साल पहले छीपी टैंक के पास पवित्र मैत्रेय की हत्या में उदयवीर नामजद था। पुलिस ने बताया है कि संजय गुर्जर की हत्या में बदन सिंह बद्दो के साथ पपीत, उदयवीर समेत दस लोग नामजद हुए थे तो कई लोग 120 बी के मुल्जिम बने थे। इसी के चलते अजय ने पपीत और उदयवीर को नामजद जबकि बद्दो और बबलू फौजी को साजिश रचने में नामजद किया है। जबकि दो अज्ञात बदमाश बताए हैं।
शातिर के इशारे पर गुर्गे एक्टिव
पुलिस ने बताया कि बदन सिंह बद्दो शातिर अपराधी है। वह जेल में सजा काट रहा है। लेकिन गुर्गे एक्टिव हैं। बदन सिंह बद्दो को जेल से छुड़ाने के लिए उसके गुर्गे किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हैं। बद्दो को संजय की हत्या में सजा न हो जाए, इसको लेकर अजय गुर्जर को धमकियां मिल रही थीं। शातिर के गुर्गे गवाही रोकने के लिए हत्या तक करने को उतावले थे।
खास बातें:
- संजय गुर्जर हत्याकांड में गवाह को मिलती थी धमकी
- जेल में सजा काट रहा बदनसिंह बद्दो हत्या में वांछित