{"_id":"5af8a5044f1c1bd2408b5192","slug":"81526244612-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होंगे गैंगरेप पीड़िता के बयान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज होंगे गैंगरेप पीड़िता के बयान, आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 14 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होंगे गैंगरेप पीड़िता के बयान, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा से अपहरण के बाद गैगेरेप और जबरन निकाह कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी। छात्रा का आरोप है कि उसी के समुदाय के साजिद और उसके दो साथियों ने उसका अपहरण कर लिया था। एक सप्ताह पहले पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के अलावा कलियर में ले जाकर दस दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में साजिद के साथ जबरन निकाह करा दिया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आ चुकी है। छात्रा नाबालिग है। छात्रा ने बताया कि दूसरे आरोपी कासिफ और एक युवक ने भी उसके साथ रेप किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सोमवार को छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।