फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फिर खुलेगी योगेश की हिस्ट्रीशीट, खंगाला रिकॉर्ड

फिर खुलेगी योगेश की हिस्ट्रीशीट, खंगाला रिकॉर्ड

Wed, 04 Apr 2018 02:55 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
फिर खुलेगी योगेश की हिस्ट्रीशीट, खंगाला रिकॉर्ड
मेरठ। बसपा नेता योेगेश वर्मा की फिर से हिस्ट्रीशीट खुलेगी। योगेश वर्मा के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, जिनकी नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक योगेश वर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। हत्या, लूट, रंगदारी के 17 मुकदमे योगेश पर पहले से दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। बसपा सरकार में योगेश ने मुकदमे खत्म कराकर हिस्ट्रीशीट बंद कराई थी। सोमवार को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला। एसएसपी ने बताया कि दौराला थाने में योगेश वर्मा की हिस्ट्रीशीट खुली थी। वह शहर में बवाल भी करा सकता है, उसकी मानसिकता अपराधी जैसी है। इसको देखते दोबारा से उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। योगेश वर्मा पर रासुका लगाने की पूरी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

समर्थक भी निशाने पर
पुलिस का मानना है कि योगेश के समर्थक बवाल करा सकते है। इसको देखते हुए पुलिस की नजर पर योगेश के कई समर्थकों पर है। पुलिस ने उसके समर्थकों की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि योगेश के कई अपराधियों से संबंध है। उनका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों से ली जानकारी
मंगलवार रात एसएसपी ने हस्तिनापुर, मवाना, दौराला, कंकरखेड़ा, इंचौली समेत कई थानों से योगेश वर्मा की जानकारी ली है। योगेश वर्मा के खिलाफ दर्ज मुकदमों की रिपोर्ट कंकरखेड़ा थाने में भेजने की बात कही है। पुलिस ने योगेश को कानूनी शिकंजे में पूरी तरह फंसाने का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed