{"_id":"5ac3e71d4f1c1b1a6a8b53ab","slug":"81522788125-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक पर थप्पड़ मारने का आरोप
मेरठ। महिला जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक पर एक महिला ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। सीएमओ ने मामले में जांच बैठा दी है। जबकि प्रमुख अधीक्षक ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
सरधना के गांव खेड़ा निवासी पुष्पा देवी का कहना है कि उनकी बहू के बेटा हुआ है। वह महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को वह बच्चे को कटोरी चम्मच से दूध पिला रही थी। इस पर प्रमुख अधीक्षक ने मना करने के बजाय उन्हें कई थप्पड़ मार दिए, जिससे उनके मुंह से खून आ गया। दूसरी तरफ, प्रमुख अधीक्षक डॉ. मंजू मलिक का कहना है कि नवजात को कटोरी चम्मच से दूध पिलाने पर सांस की नली में दूध जाने का खतरा रहता है, लिहाजा उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया था। पहले यहां इस तरह की घटना हो चुकी है, जिस पर काफी हंगामा भी हुआ था। उन्होंने कहा कि थप्पड़ मारने के आरोप निराधार हैं।