फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोवंश के शक में कैंटर चालकों को हाइवे पर पीटा

गोवंश के शक में कैंटर चालकों को हाइवे पर पीटा

Tue, 20 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
गोवंश के शक में कैंटर चालकों को हाइवे पर पीटा
गोवंश के शक में कैंटर चालकों को हाइवे पर पीटा
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। मेरठ-करनाल हाइवे पर सोमवार को एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पशुओं से भरे तीन कैंटरों को पकड़ लिया। कैंटरों में गोवंश होने के अंदेशे पर चालकों की पिटाई कर दी गई। लेकिन तलाशी के दौरान कैंटरों में भैंस मिलने पर मौके से फरार हो गए। बताया गया कि भैंसों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहकर कैंटर चालकों को छोड़ दिया।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आरिफ, असलम निवासी हापुड़ व सुहेल निवासी सरधना तीन कैंटरों में पशुओं को कटान के लिए ले जा रहे थे। इसकी भनक लगने पर एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने कैंटरों को करनाल हाइवे स्थित ड्रीम सिटी कालोनी के सामने रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि संगठन के लोगों गो तस्करी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और तीनों चालकों को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामा होता रहा। बाद में कैंटरों को चेक किया गया तो उसमें भैंस थीं। सूचना पर काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को देखते ही संगठन के लोग मौके से भाग निकले। वहीं चर्चा रही कि पुलिस ने साठगांठ कर कैंटर चालकों को मौके से बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा का कहना है कि कैंटरों में मानक के अनुसार ही पशु भरे हुए थे। किसी प्रकार की कोई क्रूरता नहीं पाई गई थी। संगठन का कोई सदस्य भी तहरीर देने नहीं आया। कैंटर चालकों ने भी कोई तहरीर नहीं दी। कोई पक्ष अगर तहरीर देता तो कार्रवाई जरूर की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
कैंटरों में भैंस लदी मिलने पर मौके से भागे हिंदू संगठन के सदस्य
कटान के लिए भैंस ले जाने के बावजूद पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed