{"_id":"5a2c50a34f1c1b8e698c0cf6","slug":"81512853667-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली इलाके से एक कुंतल गोमांस बरामद, दो आरोपी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली इलाके से एक कुंतल गोमांस बरामद, दो आरोपी धरे
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके से एक कुंतल गोमांस बरामद, दो धरे
मेरठ। सरूरपुर के हर्रा गांव में गोकशी होती है, जहां से गोमांस कोतवाली व लिसाड़ी गेट इलाके में सप्लाई होता है। इसका खुलासा शनिवार को कोतवाली में पुलिस की छापामारी के बाद हुआ। तीन आरोपी मौके से पकड़े गए, जिनसे एक कुंतल गोमांस बरामद हुआ। पुलिस पर एक आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर लोगों ने कोतवाली थाने पर हंगामा कर दिया।
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बनीसराय में पुलिस टीम को साथ लेकर छापा मारा गया। जहां से शाहिद निवासी बनीसराय और ओसबा निवासी ऊंचा सद्दीकनगर समेत तीन लोगों को पकड़ा गया था। मौके से करीब एक कुंतल मांस मिला था, जोकि जांच में गोमांस बताया गया। पुलिस का दावा कि शाहिद और ओसबा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। इसकी जानकारी पर खुद को गोरक्षक बताने वालों ने कोतवाली थाने में हंगामा कर दिया है। इस मामले की शिकायत लोगों ने एडीजी, आईजी और एसएसपी से करने की बात कही है।
देहात में कटान, शहर में सप्लाई
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने बताया कि सरूरपुर के हर्रा, खिवाई समेत कई जगह पर गोकशी होती है। वहां से शहर में गोमांस सप्लाई होता है। रात में गाड़ियों से भरकर मांस आता है। जबकि पुलिस गोकशी और उसकी सप्लाई पर शिकंजा नहीं कस पा रही। किठौर, भावनपुर इलाके में भी गोकशी होती है।
विज्ञापन
कई बार पकड़ी गोकशी
कोतवाली, लिसाड़ी गेट समेत कई जगहों पर गोकशी पकड़ी गई। इसके बावजूद भी पुलिस गोकशी करने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। आरोपी जेल जाते, छूटते ही फिर गोकशी करने लगे। लगातार गोकशी करने वालों को पुलिस पकड़कर बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर शून्य हो जाती। लोगों ने आरोप भी लगाए है कि पुलिस की साठगांठ से गोकशी होती है।
पुलिस पर हमले की योजना
पुलिस ने बताया कि बनीसराय में गोमांस पकड़ने के दौरान कुछ लोग पुलिस टीम पर हमला करने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस इससे पहले ही आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई थी।
क्यों छोड़ा तीसरा आरोपी
लोगों ने बताया कि मौके से तीनों आरोपी पकड़े थे तो एक आरोपी थाने से क्यों छोड़ा। आरोप है कि पुलिस से सेटिंग कर आरोपी छूटा है। हालांकि इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि जांच पड़ताल में तीसरा आरोपी बेगुनाह था। वह सिर्फ मांस उठाकर ले जा रहा था। पूछताछ के बाद उसको छोड़ा गया है।
शहर में गोमांस की सप्लाई
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के अनुसार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। देहात में गोकशी होती है, जहां से शहर में अलग-अलग जगहों पर गोमांस सप्लाई होता है। दोनों आरोपियों ने यही बताया कि गोमांस कोतवाली में सप्लाई होने आया था।
शासन से करेंगे शिकायत
गोरक्षा आयोग के सदस्य संदीप पहल अधिवक्ता का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने गोकशी करने वालों से सेटिंग कर ली है। एक आरोपी को थाने से जानबूझकर छोड़ा है। इस मामले की शिकायत लखनऊ में भी करेंगे। गोकशी जैसे गंभीर मामले में पुलिस मजबूत कार्रवाई नहीं करती है।