{"_id":"59fb87834f1c1bcc538ba973","slug":"81509656451-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत में युवती से छेड़छाड़, थाने में बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साकेत में युवती से छेड़छाड़, थाने में बखेड़ा
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। साकेत गोल मार्केट के पास बृहस्पतिवार रात बुलेट सवार दो युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पीटकर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों का बचाव करने पर पीड़ित पक्ष ने हंगामा कर दिया।
पुलिस लिखी इस बुलेट पर एक आरोपी युवक एक इंस्पेक्टर का बेटा बताया गया। युवती के दोस्त ने छेड़छाड़ का विरोध किया था तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर के दबाव में आरोपी युवकों को बचाने में लगी है। उल्टे पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि मामला छेड़छाड़ नहीं मारपीट का था। एसपी सिटी का कहना है कि यदि आरोपी इंस्पेक्टर का बेटा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सिविल लाइन पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।