फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्र हर्षित हत्याकांड़ का मामला, पुलिस ने आरोपी की मां को किया गिरफ्तार

छात्र हर्षित हत्याकांड़ का मामला, पुलिस ने आरोपी की मां को किया गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
छात्र हर्षित हत्याकांड़ का मामला, पुलिस ने आरोपी की मां को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा।
हर्षित हत्याकांड में साजिशकर्ता हत्यारोपी की मां रेखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसकी बेटी का हर्षित के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही परिवार इसके बारे में जानते थे। बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं, हर्षित का पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
सरधना रोड स्थित अशोक नगर कॉलोनी निवासी हर्षित चौधरी (14) पुत्र स्व: राज कुमार चौधरी की उसी के घर पर उसके रिश्तेदार पंकज और उसके अन्य साथियों ने रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। हर्षित के परिजनों ने रिश्तेदार पंकज व उसकी मां रेखा और पंकज के दोस्त मनीष निवासी रोहटा समेत आठ लोगों पर केस कराया। पुलिस ने आधी रात को ही रोहटा में दबिश देकर रेखा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली। पुलिस ने रेखा की निशानदेही पर मुख्य आरोपी व उसके दोस्तों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम
सोमवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद हर्षित का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां ममता उर्फ मुन्नी अपने बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गई। दोनों बहन स्वाति और शिखा का भी रो रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी व रिश्तेदार पीड़ित परिवार का ढांढस बांधने में लगे थे। करीब एक घंटे बाद परिजन, रिश्तेदार शव को शमशानघाट ले गए। जहां पर बड़े भाई सुमित ने हर्षित को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित था टारगेट
हर्षित के भाई सुमित ने बताया है कि हत्यारोपी पंकज उसको कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। इसको देखते हुए वह इंटर के बाद पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ चला गया था। वह उसको मारना चाहता था, लेकिन छोटे भाई की उसने हत्या कर दी। पंकज उनका रिश्तेदार है। पंकज की बहन से सुमित का प्रेम प्रसंग था। दोनोें परिवार में इसको लेकर कई बार मीटिंग भी हुई।

एक साल से था दोनों में प्रेम प्रसंग
हर्षित के चाचा प्रवीण ने बताया कि एक साल पूर्व पंकज की बड़ी बहन की शादी हुई थी, जिसमें उनका पूरा परिवार गया था। जहां पर सुमित और पंकज की बहन की मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। सुमित युवती से करीब सात साल छोटा था।

दूरी बनाई तो नहर में कूद जाऊंगी
सुमित और युवती के प्रेम प्रसंग के चलते रिश्तेदारी में भी दरार आ गई थी। सुमित के पिता नहीं हैं, मां मुन्नी को खतरा था कि कहीं उसके बेटे के साथ अनहोनी न हो जाए। मुन्नी के समझाने पर सुमित युवती से दूरी भी बनाने लगा। जिस पर युवती धमकी देती कि अगर दूरी बनाई तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसने पूठखास की गंगनहर पर जान देने का प्रयास किया था। चंडीगढ़ से वापस बुलाने के लिए वह सुमित और उसके परिजनों पर दबाव बना रही थी।

आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी पंकज और उसके दोस्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए हर्षित के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों ने पांच गोली चलाई थीं। एक गोली हर्षित के सिर में लगी, जिसके चलते उसकी मौत हुई।

दोस्त भड़काता था पंकज को
कंकरखेड़ा। छात्र हर्षित हत्याकांड के मुख्य आरोपी पंकज चौधरी की मां रेखा को देर रात महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक रेखा ने बताया कि पंकज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में एकलौता पुत्र है। वह नशे का आदी हो गया था। वह बहुत ही गुस्से वाला है। बहन और सुमित के प्रेम प्रसंग को लेकर वह बहुत गुस्सा करता था। वह उसे समझाती रहती थी, लेकिन उसका दोस्त मनीष उसे भड़काता रहता था। वह उसके भड़काए में बहुत जल्दी आता था।


मुख्य आरोपी और उसके दोस्तों की तलाश में सोमवार को भी रोहटा में दबिश दी गई। आरोपी अपने घर पर गाड़ी खड़ी करके दोस्तों के साथ फरार हो गया है। नामजद रेखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा। विजय प्रकाश, सीओ दौराला
खास बात
हर्षित हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed