{"_id":"598f1d124f1c1b061c8b490a","slug":"81502551314-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के हाकिम ने मनाली में की 50 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ के हाकिम ने मनाली में की 50 लाख की चोरी
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के बदमाश ने की मनाली में 50 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मनाली में 15 दिन पहले हुई 50 लाख की चोरी के मामले में हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने लिसाड़ीगेट में दबिश दी। पुलिस किठौर निवासी चोरी करने के आरोपी हाकिम अली को साथ लेकर आई थी।
हिमाचल प्रदेश के मनाली थाने के एसआई प्रेमसिंह ने बताया कि मनाली में नकदी और ज्वैलरी समेत 50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से गिरोह के मुख्य सरगना हाकिम अली निवासी किठौर को गिरफ्तार कर लिया था। हाकिम ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी का सामान लिसाड़ीगेट में अपनी ससुराल में रख दिया था। शनिवार शाम मनाली पुलिस हाकिम को लेकर लिसाड़ीगेट में उसके ससुर इकबाल के घर पहुंची। पुलिस ने पूरा घर खंगाल लिया, लेकिन पुलिस को चोरी का सामान नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने एक और अन्य मकान में दबिश दी, वहां ताला लटका मिला। बाद में पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। एसएसआई लिसाड़ीगेट मनोज कुमार का कहना कि मनाली पुलिस चोरी के मामले में आई थी, लेकिन पुलिस माल बरामद नहीं कर सकी।
खास बात
हिमाचल प्रदेश की पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची लिसाड़ीगेट