फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में हड्डियों का ढेर, विरोध पर पिस्टल तानी

घर में हड्डियों का ढेर, विरोध पर पिस्टल तानी

Wed, 09 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
घर में हड्डियों का ढेर, विरोध पर पिस्टल तानी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा के एक मकान में कुछ लोगों ने पशुआें की हड्डियों का ढेर जमा कर लिया है। जिससे मोहल्ले में दुर्गंध से लोग परेशान हैं। मंगलवार को कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन पर पिस्टल तान दी गई।
विज्ञापन

लक्खीपुरा के गली नंबर 26 निवासी उस्मान आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले के एक मकान के अंदर पशुओं की हड्डियां भरी हुई हैं। दो भाई इसका अवैध कारोबार करते हैं। इन हड्डियों की वजह से मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। पूरा मोहल्ला इससे परेशान है। उस्मान का आरोप है कि मंगलवार को उसने दोनों भाईयों से इस पर एतराज किया। उसने हड्डियों को मकान से हटाने को कहा तो दोनों भाई उससे मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनो वहां से गायब हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस से कहा कि मोहल्ले के अंदर इस तरह हड्डियां जमा करना गलत है। दुर्गंध की वजह से बीमारी फैल सकती हैं। लोगों ने हड्डियों को हटवाने की मांग पुलिस से की। लोगों ने शक जताया कि मकान के अंदर मिनी कमेला चल रहा है। लोगों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में खानापूरी कर चली गई। कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- लक्खीपुरा की गली नंबर 26 में दुर्गंध से लोग बेहाल, बीमारियों की आशंका जताई
- लोगों को अंदेशा, मकान में चल रहा मिनी कमेला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed