{"_id":"5946e57c4f1c1be2698b46af","slug":"81497818492-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़
मेरठ। बिल कम कराने को लेकर रविवार देर रात तीन युवकों ने आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़ कर दी। दुकान के कर्मचारियों को पीटा और ग्राहकों से अभद्रता की।
सदर निवासी दिपांशु गुप्ता का आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर है। दिपांशु के अनुसार रविवार देर रात पार्लर पर तीन युवक पहुंचे थे, जिनमें एक उनका परिचित था। तीनों ने 380 रुपये की आइसक्रीम खाई थी। परिचित युवक ने कुछ डिस्काउंट करने को कहा तो उसने 80 रुपये कम कर दिए। लेकिन इससे भी वह सहमत नहीं थे। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवकों ने गालीगलौज कर पार्लर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सदर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। दिपांशु ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को भी फुटेज दिखाई गई है। सोमवार को तहरीर देंगे।