फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हथियारबंद बदमाशों ने भट्ठा मजदूरों को लूटा

हथियारबंद बदमाशों ने भट्ठा मजदूरों को लूटा

Tue, 26 Feb 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने भट्ठा मजदूरों को लूटा
- मुंडाली के भगवानपुर चट्टावन में दो भट्ठों पर हुई वारदात
विज्ञापन

- दो घंटों तक बदमाशों ने की लूटपाट
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मुंडाली। हथियारों से लैस बदमाशों ने रविवार रात मुंडाली इलाके में दो घंटे तक कहर बरपाया। बदमाश ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों से जेवरात, तीन मोबाइल और नकदी लूटकर ले गए। सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मेरठ-गढ़ मार्ग पर भगवानपुर चट्टावन और सिसौली के पास शेफाली एवं अमित ईंट भट्ठा स्थित है। यहां पर ईंट पाथने वाले मजदूर परिवार सहित रहते हैं। रविवार रात करीब तीन बजे बदमाश मजदूरों के आवासों में पहुंचे और उन्हें डरा धमकाकर, मारपीट कर अमित भट्ठे से काजल पत्नी सुरेश से एक सोने की लोंग, कुंडल, पैंडल तथा शेफाली ईंट भट्ठे से मुन्नालाल, रतन सिंह, किशन, बाबू, सावित्री से भी सोने के कुंडल पैंडल, पाजेब, तीन मोबाइल तथा करीब दो हजार रुपये लूट ले गए। उन्होंने शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। पीड़ितों ने बदमाशों के जाने के बाद मुंडाली पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़ित रतन सिंह ने बताया कि पांच बदमाश तमंचे और चाकू लिए हुए थे। एक बदमाश बाहर खड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। वहीं, एसओ मुंडाली दिनेश कुमार ने बताया कि दो मोबाइल आसपास पडे़ मिल गए हैं। संदिग्धों के यहां दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। सोहनलाल पुत्र झंडू सिंह निवासी महरातू थाना रजपुरा जनपद संभल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


परतापुर में दो महिलाओं से लूटपाट
मेरठ। महरौली निवासी संतोष और हरवीरी सोमवार सुबह खेत पर जा रहीं थीं। जब वे रजवाहे की पटरी पर पहुंची तो वहां पहले से खडे़ अपाचे सवार बदमाशों ने महिलाओं से गांव का पता पूछा। तभी एक बदमाश ने तमंचा निकाला और दूसरे ने कुंडल झपटकर फरार हो गए। महिलाओं के शोर मचाने पर किसान मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। किसानों ने बताया कि पांच दिन पहले भी सफेद अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने महरौली स्थित आम के बाग के पास तीन महिलाओं से गहने लूट लिए थे। पुलिस अभी तक लूट की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed