फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फफूंडा से तीन पशु चोरी, ग्रामीणों ने कैंटर सवार दो को दबोचा

फफूंडा से तीन पशु चोरी, ग्रामीणों ने कैंटर सवार दो को दबोचा

Sun, 10 Feb 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
फफूंडा से तीन पशु चोरी, ग्रामीणों ने कैंटर सवार दो को दबोचा
खरखौदा। चोरों ने शुक्रवार रात गांव फफूंडा निवासी नगेंद्र पुत्र प्रताप सिंह के अहाते से भैस एवं भैंसा चोरी कर लिया। किसान की नींद टूटी तो उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग इकटठा हो गए। वे अलग-अलग जगह पर खोजबीन के लिए निकल गए। ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक ढाबे पर खडे़ कैंटर सवार दो युवकों को दबोच लिया तथा धुनाई कर दी। उन्होंने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने अपने नाम राहुल पुत्र अशोक कुमार व पुष्पेंद्र पुत्र भूप सिंह निवासी आटा थाना दादो अलीगढ़ बताया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। वहीं, राहुल के परिजनों ने बताया कि उसकी अपनी गाड़ी है। गाड़ी मेरठ में हिमांशु ट्रांसपोर्ट में लगी हुई है। राहुल तथा उसका हेल्पर दोनों मेरठ जाने के दौरान रास्ते में शौच करने के लिए रुके थे। यहां ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed