फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोमांस भरी टाटा मैजिक पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

गोमांस भरी टाटा मैजिक पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
गोमांस भरी टाटा मैजिक पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने गाड़ी में भरा मीट को हिंडन नदी के किनारे दबवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। पंजाब से बोलेरो पिकअप गाड़ी में मीट लेकर हापुड़ जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। गाड़ी के अन्दर से बड़ी मात्रा में मीट मिला। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कस्बा हर्रा चौकी प्रभारी अवनीश कुमार अष्ठवाल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बोलरो पिकअप गाड़ी के चालक पुलिस को देख डाहर गांव के रास्ते पर मुड़ गया तथा भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ ली। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर मीट भरा मिला। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम मोहम्मद मंजूर अंसारी पुत्र मोहम्मद मुखत्यार निवासी कादिर शाह गुलबाग रोड थाना डराबसी जनपद मोहाली पंजाब तथा मुन्ना सिंह यादव पुत्र बल सिंह यादव निवासी बनी थाना धनसुई जिला बक्सर बिहार बताया। पुलिस ने बरामद मीट का नमूना लेकर उसे नदी किनारे दबवा दिया। पकड़े गए तस्करों को शनिवार को चालान कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed