फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़कों पर उत्पात कर माहौल खराब करने की कोशिश

सड़कों पर उत्पात कर माहौल खराब करने की कोशिश

Sun, 10 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उत्पात कर माहौल खराब करने की कोशिश
मेरठ। शहर में माहौल खराब करने की साजिश चल रही है। शरारती तत्व आधी रात को सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं। अब यह शरारती तत्व गैंग बनाकर अलग-अलग मार्गों पर निकल जाते हैं। लोगों से मारपीट, गाली गलौज करना उनका पेशा बन गया है। जिसके चलते कई बार सांप्रदायिक टकराव की स्थिति बन जाती है। इस तरह के तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

ईद से पहले शहर की फिजा बिगाड़ने के लिए रोजाना आधी रात के बाद कुछ युवक दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड सहित शहर की कई सड़कों पर घूमते हैं। कभी बाइक से स्टंट करते तो कहीं पैदल ही सड़कों पर निकलते हैं। अकेले युवक से लूटपाट तक कर लेते है। उनके सामने जो आता है, उसके साथ मारपीट की जाती है। कई बार मिश्रित आबादी में टकराव के आसार तक बने। लेकिन पुलिस की नींद नहीं टूटी। शहर में अराजकता के इस माहौल की जानकारी स्थानीय लोग पुलिस अधिकारियों को दे चुके हैं। थाना पुलिस ने एक दिन भी ऐसे शरारती तत्वों का पता कराने के लिए चेकिंग तक नहीं कराई।
विज्ञापन

सड़कों पर होती स्टंटबाजी
बाइकर्स दिल्ली रोड, हापुड़ रोड व गढ़ रोड पर रात को अक्सर स्टंटबाजी करते हैं। डिवाइडर से टकराने या फिर बाइक फिसलने से युवक घायल भी होते हैं। जिसमें पहले भी कई मौतें हो चुकी हैं। इसके प्रति पुलिस ने मानो खामोशी की चादर ओढ़ ली हो। रात में इन मार्गों पर अराजकता का माहौल रहा है। सब कुछ जानते भी पुलिस अनजान बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में सोते, रात में निकलते
पुलिस ने बताया कि यह शरारती तत्व रोजा रखने की बात कहते हैं। दिन में सोते हैं और रात में सड़कों पर ही रहना उनकी आदत बन गई है। पिछले एक सप्ताह से शहर में ऐसा सिलसिला चल रहा है। रात में हुड़दंग मचाने पर कई जगह दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ चुके हैं। ये शरारती तत्व घंटाघर, खैरनगर, सोहराब गेट, मछेरान सहित कई जगहों पर रात में दुकानों पर बैठते हैं।
तीन बार बवाल होने से बचा
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में नूरनगर रोड स्थित सरस्वती रोड पर एक सप्ताह पहले एक रोजेदार से मारपीट हुई। दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया था कि नाम पूछकर रोजेदार से मारपीट की गई। भूमिया पुल पर इमरान से मारपीट की। आरोप था कि इमरान देर रात नमाज पढ़कर लौट रहा था, तभी हमला हुआ। सूरजकुंड में आमिर को पहले रोका व फिर उसकी धुनाई की। जिसको लेकर आमिर के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में हंगामा किया था। इन तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
भड़काऊ पोस्ट हो रही वायरल
सोशल साइट पर एक सप्ताह में कई भड़काऊ पोस्ट वायरल हुई है। जिससे तनाव की स्थिति बनी है। सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट में भड़काऊ पोस्ट डालने की वीडियो का वायरल हुई। जिसमें मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसकी जांच साइबर सेल में चल रही है।

शरारती तत्व पकड़े जाएंगे
शरारती तत्वों की शिकायत मिली है। एसपी सिटी को बोला गया कि शहर में अभियान चलाकर शरारती तत्वों को पकड़ें। आधी रात के बाद सीओ और थानेदार सड़क पर रहेंगे। कहीं भी अराजकता का माहौल हुआ तो वहां की पुलिस पर कार्रवाई होगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी


खास बातें:
- आधी रात के बाद शरारती तत्व घूमते हैं शहर की सड़कों पर
- नाम पूछकर की जाती है मारपीट, तीन मामलों में दर्ज हो चुकी हैं रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed