फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फर्नीचर शोरूम से 7.90 लाख चोरी

फर्नीचर शोरूम से 7.90 लाख चोरी

Tue, 12 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर शोरूम से 7.90 लाख चोरी
मेरठ। बागपत रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम से 7.90 लाख रुपये की चोरी हो गई। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। चार दिन बाद सूचना देने की वजह से पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

ज्वालानगर निवासी जुगल कि शोर का बागपत रोड मलियाना में फर्नीचर शोरूम है। व्यापारी के अनुसार छह दिसंबर की रात वे शोरूम बंद कर घर गए थे। सात दिसंबर की सुबह शोरूम खोला तो एक जंगला उखड़ा हुआ था। सेफ को चेक किया गया तो उसमें रखे 7.90 लाख रुपये गायब थे। व्यापारी के भतीजे जतिन ने बताया कि जंगला उखाड़कर शोरूम के अंदर से ही सीढ़ी लगाकर चोर बाहर निकला। शोरूम में रखी कैंची से ही सेफ का लॉक तोड़ा गया था। वो कैंची भी शोरूम में ही पड़ी मिली। उन्हें शक है कि चोर शोरूम बंद होने से पहले अंदर ही बंद हो गया था और रात को उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

कुछ कर्मी ही जानते थे
व्यापारी के अनुसार सेफ का लॉक खास तरह का था। इसकी जानकारी भी कुछ ही कर्मियों को थी। शक है कि चोरों को उनके शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। उनके शोरूम में 23 लोग काम करते हैं। वे लोग अपने कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे थे। उनका प्रयास था कि किसी तरह चोर का पता लग जाए लेकिन कुछ पता नहीं लगा। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार चार दिन बाद तहरीर लेकर आना संदेह पैदा करता है। जांच के बाद मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोरूम के अंदर ही बंद था चोर, चार दिन बाद दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed