फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्ची को दर्द से बिलखता देखकर भड़का जनाक्रोश

बच्ची को दर्द से बिलखता देखकर भड़का जनाक्रोश

Tue, 26 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को दर्द से बिलखता देखकर भड़का जनाक्रोश
मेरठ। ब्रह्मपुरी के माधवपुरम इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है। करीब तीन घंटे तक बच्ची के माता-पिता उसका घर पर ही खुद उपचार करते रहे। लोकलाज का डर था तो आरोपी पक्ष से भय भी। उन्हें चिंता थी कि कहीं भंडाफोड़ होने पर बवाल न हो जाए। लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती जा रही थी। शाम करीब 7:30 बजे आसपास के लोगों में चर्चा होने लगी कि प्रशांत (आरोपी) ने बच्ची के साथ गंदा काम कर दिया। बच्ची को दर्द से बिलखता देखकर जनाक्रोश भड़क गया और भीड़ आरोपी के घर में घुस गई। आरोपी और उसकी मां की जमकर पिटाई करते हुए आगजनी का प्रयास किया।
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर आरोपी प्रशांत चौधरी एक दरोगा के साथ अपने घर में ही मौजमस्ती कर रहा था। करीब 7:45 बजे लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जमने लगी। लोगोें ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि प्रशांत को घर से बाहर निकालो। इतना सुनते ही दरोगा छत से कूदकर मौके से भाग गया। घर में आरोपी प्रशांत और उसकी मां थी। भीड़ आरोपी को खींचते हुए घर से बाहर ले आई। आरोपी की मां बेटे को बचाने के लिए चिल्लाने लगी। लोगों में आक्रोश इस कदर था कि आरोपी के साथ उसकी मां को भी पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी को बचाने में पिटी पुलिस
बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से आरोपी प्रशांत को छुड़ाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने हिम्मत जुटाई और भीड़ में घुसकर आरोपी को बचाया। पुलिस आरोपी को बचाती हुई जीप की तरफ ले जा रही थी। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी जमकर पीटा। इस दौरान एक महिला ने सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मार दी, घर में आग लगा दी
पुलिस आरोपी को थाने ले आई तो अफवाह फैला दी गयी कि लोगों ने आरोपी की मां को मार डाला। उनके घर में भी आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस फोर्स दोबारा माधवपुरम पहुंची। पुलिस ने आरोपी की मां को जैसे-तैसे भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर महिला थाने भेजा। उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ब्रह्मपुरी थाने में पहुंच गई। लोगों ने थाने में आरोपी को हवालात से निकालकर मारने की कोशिश की। इंस्पेेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने एहतियात के तौर पर माधवपुरम में पुलिस फोर्स तैनात कर दी।

बच्ची अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों की मांग थी कि बच्ची की हालत खराब है। बच्ची को निजी अस्पताल में रैफर कराया जाए क्योंकि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। वहीं, पुलिस का दावा है कि बच्ची की हालत में सुधार है। डॉक्टर ने जो दवाई दी है, उसके चलते वह बेहोशी की हालत में सोयी हुई है। बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed