फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पटेल नगर में पथराव, फायरिंग

पटेल नगर में पथराव, फायरिंग

Mon, 21 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
पटेल नगर में पथराव, फायरिंग
मेरठ। पुराने विवाद के चलते पटेल नगर में दो पड़ोसी कबाड़ियों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने घर पर धावा बोलकर फायरिंग और पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी बंटी और शहनवाज दोनों जली कोठी पर कबाड़ बेचने का काम करते हैं। शनिवार रात दोनों में कहासुनी होने पर लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन रविवार सुबह मामला फिर गर्मा गया। शहनवाज का आरोप है कि सुबह बंटी अपने हथियारबंद साथियों के साथ घर आया और मारपीट कर दी। आरोपी घर के बाहर फायरिंग कर भाग गए। वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जाना लगा तो बंटी पक्ष ने पथराव कर दिया। जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। शहनवाज पक्ष से इरफान घायल हो गया। सूचना पर देहली गेट पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि शहनवाज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed