{"_id":"594273634f1c1bd01a8b45e8","slug":"71497527139-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने बेटा पैदा होने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक ने बेटा पैदा होने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा पैदा कराने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे तीन लाख
मुुरादनगर के एक तांत्रिक ने नई दिल्ली निवासी महिला से बेटा पैदा होने के नाम पर एक लाख रुपये कैश और दो लाख के जेवरात ठग लिए। तंत्रमंत्र और बड़े यज्ञ के बाद भी महिला के बेटी पैदा हुई।
इस पर महिला ने तांत्रिक अपना रुपया और जेवर वापस मांगा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
नई दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी रुचि की तीन बेटियां हैं। उसने दो साल पूर्व एक समाचार पत्र में विज्ञापन पढ़ा कि मुरादनगर के रावली रोड स्थित एक कालोनी निवासी तांत्रिक पूजा पाठ कर बेटा पैदा कराने का दावा करता है।
तांत्रिक ने महिला की बात फोन पर सुनकर उसे मिलने के लिए बुलाया। तांत्रिक ने महिला को बताया कि तुम्हारे बेटा पैदा न हो किसी ने जादू-टोना करा दिया है। पूजा-अर्चना के बाद कई बड़े यज्ञ करने होगे। इसमें काफी खर्च आएगा।
विज्ञापन
महिला तांत्रिक के झांसे में आ गई और उसने तांत्रिक को दो लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये कैश दिया। तीन माह पूर्व महिला ने फिर एक बेटी को जन्म दिया। एक सप्ताह पूर्व महिला तांत्रिक के पास पहुंची और अपने रुपये व जेवरात वापस मांगे।
महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थाना पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रहा है। हालांकि महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।