फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रक यार्ड में चालक के गले में फांसी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास

ट्रक यार्ड में चालक के गले में फांसी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास

Sun, 21 Apr 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रक यार्ड में चालक के गले में फांसी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। सरधना मार्ग स्थित शुगर मिल के ट्रक यार्ड में दो युवकों ने एक ट्रक चालक के साथ पुराने विवाद को लेकर मारपीट कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान अन्य लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

सरधना कस्बा क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी अशोक दौराला शुगर वर्क्स मिल के सेंटरों से ट्रक द्वारा गन्ने ढुलाई करता है। उसने शुक्रवार रात्रि मिल में गन्ने से लदा ट्रक तुलवाया और वापस ट्रक यार्ड पहुंचा तथा एक होटल पर बैठकर खाना खाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और उसे दो मिनट बात करने का बहाना बनाकर होटल से बहार ले आए। वहां आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। चालक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके गले में फांसी का फंदा डाल दिया और हत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने दौराला कस्बा निवासी एक युवक को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed