फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक रात में चार घरों में लाखों की चोरी

एक रात में चार घरों में लाखों की चोरी

Mon, 01 Apr 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एक रात में चार घरों में लाखों की चोरी
एक रात में चार घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

- रहमापुर व माखनगर गांव की घटना, ज्वेलरी, नकदी चोरी कर ले गए चोर
बहसूमा। रहमापुर व माखनगर गांव में चोरो ने चार मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
माखनगर निवासी प्रमोद उर्फ मोदी शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह खेत में गन्ना के बुआई करने के बाद रात को पूरा परिवार पहली मंजिल पर सो गया। शनिवार देररात जब वह उठा तो उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। अंदर रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी व 21 हजार की नकदी गायब थी। वहीं, जसबीर सिंह ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर परिवार के लोग सोए हुए थे। सुबह चार बजे पत्नी बेटे मोहित को पशुओं को चारा डालने के लिए जगाने गई। देखा तो पूरा कमरे का सामान फैला पड़ा था। अलमारी से सोने के कुंडल, कडे़, 1 मंगल सूत्र, दो सोने की चेन, चार अगूंठी व एक हाथ घड़ी गायब थी।
विज्ञापन

वहीं, मानपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि सुबह पांच बजे परिवार की महिलाएं साफ-सफाई के लिए उठी तो कमरे में सामान अस्त व्यस्त तथा अलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी व कुछ नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानपाल सिंह के भतीजे सतीश पुत्र इलम सिंह ने बताया कि चाचा के मकान में चोरी होने का शोर सुनकर उठा तो देखा कि उसके यहां भी सामान फैला पड़ा था। कमरे में अलमारी, बेड का सामान फैला था। उसमें से आठ हजार की नकदी व सोने-चांदी की ज्वेलरी गायब थी। एक रात में चार घरों में हुई लाखों की चोरी की घटना से गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी कंट्रोलरूम को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रविंद्र कांबोज का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-------------
कर्ण, कहकशा, सोनिया रहे टॉपर
बहसूमा। रामराज स्थित बाल शिशु मंदिर में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम में मेधावियों को पुरस्कृत किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कनक स्वामी प्रभानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 5 में कर्ण प्रथम, कक्षा 7 में कहकशा, कक्षा 9 में सोनिया कुकरेजा, कक्षा 11 में प्रशांत तोमर व अनित को प्रथम रहे। सभी मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। स्वामी प्रभानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि माता-पिता को भी अपने बच्चों की प्रति सजग रहना चाहिए। जैसे रोटी कपड़ा और मकान की जरूरत है वैसे ही आज के युग में शिक्षा का जरूरी है। डायरेक्टर दीक्षा बंसल, प्रधानाचार्य उमेश ने आभार जताया। संचालन विरेंद्र कौर ने किया।

------------
खड़ंजे को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बहसूमा। गांव मौहम्मदपुर शकिस्त में खंड़जा खड़ा निर्माण के दौरान मारपीट हो गई। थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने बताया कि मौहम्मदपुर शकिस्त में ग्राम प्रधान निधि से खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण अरुण पक्ष खड़ंजे को उभार कर ऊंचा करवाने की जिद पर है। तो दूसरा सुभाष पक्ष खंड़जे को पहले की तरह बनाने की बात कहता है। जिसको लेकर रविवार को दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों से दो युवकों को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed