फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घिनौनी वारदात करने वाले आरोपी सेटिंग से गिरफ्तार

घिनौनी वारदात करने वाले आरोपी सेटिंग से गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
घिनौनी वारदात करने वाले आरोपी सेटिंग से गिरफ्तार
कानून के विशेषज्ञ बोले, पास्को एक्ट का किया उल्लंघन
विज्ञापन

कोर्ट में आरोप सिद्ध करने को लेकर पुलिस पर सवाल
मेरठ।
छात्रा से छेड़खानी, बदसलूकी और वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने सेटिंग से की है। तीन आरोपी दूसरे समुदाय से जुड़े हैं। उसको लेकर किठौर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इस केस की नींव भी बेहद कमजोर रखी है, जो कि सवालों के ‘कठघरे’ में है।
किठौर थाना पुलिस ने शुक्रवार देररात आरोपी पक्ष के लोगों से साठगांठ कर गौरव उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया। शनिवार दिनभर मामले को लेकर गहमागहमी रही। उसके चलते पुलिस ने अन्य आरोपी फिरोज पुत्र नौशाद, सजर पुत्र जावेद उर्फ बब्लू और तालिब पुत्र अफजाल की पहचान भी वीडियो के जरिये कराई। उक्त तीनों आरोपियों को नामजद किया। शनिवार देररात पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी सेटिंग से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर धारा 294 (कमेंटबाजी), पास्को और आईटी एक्ट लगाया है। सवाल है कि मुकदमे में सिर्फ छात्रा से कमेंटबाजी दर्शायी गई है। जबकि आरोपी वीडियो में बदनीयती से छात्रा से छेड़खानी और बदसलूकी कर रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है कानून के जानकार
वरिष्ठ अधिवक्ता अमित दीक्षित का कहना है कि पुलिस ने पास्को अधिनियम का उल्लंघन किया है। मामले में धारा 345 डी लगानी चाहिए थी। जिसमें छात्रा के बयान लेने की जरूरत नहीं है। वीडियो के आधार पर केस को मजबूत किया जाना चाहिए था। पास्को एक्ट के नियमानुसार महिला कांस्टेबल सादी वर्दी में छात्रा के बयान ले सकती है, जोकि कोर्ट में मान्य है। स्कूल टीचर या फिर चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद पुलिस को लेना भी जरूरी है। ताकि छात्रा को वह समझा सकें। लेकिन पुलिस ने ऐसा कोई काम नहीं किया।

वर्जन----
छात्रा ने बयान देने से मना कर दिया है। इसको देखते हुए धारा 294 लगाई गई है। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज हुई है। पास्को एक्ट और आईटी एक्ट लगाया है। पुलिस विवेचना भी मजबूत तरीके से करेगी। कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। -नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed