फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   म ढयाई में पलायन पर हंगामा

म ढयाई में पलायन पर हंगामा

Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
म ढयाई में पलायन पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)।
मढियाई ग्राम प्रधान के बेटे द्वारा दो अन्य लोगों के साथ मिलकर सैनी समाज के युवक से मारपीट व पलायन का मुद्दा बताकर शुक्रवार को भाजपाइयों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। भाजपाइयों के साथ सैनी समाज के लोग गांव पहुंचे और रोष जताया। भाजपा विधायक संगीत सोम फोन पर बात कर लोगों को शांत किया।
पुलिस के मुताबिक सरधना थाना क्षेत्र के मढियाई गांव निवासी मुकेश सैनी के साथ ग्राम प्रधान हाजी जमील उर्फ मुन्ना के पुत्र नईम व अन्य दो युवकों ने मारपीट कर दी थी। पुलिस ने मुकेश सैनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान हाजी जमील उर्फ मुन्ना के आरोपी पुत्र नईम को बृहस्पतिवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद सैनी समाज का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। मुकेश सैनी के पलायन करने की जानकारी पर शुक्रवार सैनी समाज का गुस्सा फूट गया। दोपहर में सैनी समाज के लोग एकत्रित होकर मढियाई गांव पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी लगते ही भाजपाई, विधायक समर्थक और संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। लोगों ने बताया कि मुकेश सैनी से मारपीट की घटना 10 दिसंबर की थी। परिवार गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिवार के पलायन करने की इसकी शिकायत पर 20 दिसंबर को केस दर्ज हुआ। पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा। हंगामा करने वालों में भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन, संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक, विनोद, संकेत सिंह, विक्की, कपिल सैनी, सभासद सुभाष, राहुल चौधरी, सुनील प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा होते ही मढियाई पहुंची फोर्स
पलायन का मुद्दा बताकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामे की गूंज लखनऊ तक पहुंची। एसडीएम अमित कुमार, सीओ संतोष कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार, एडीएम समेत पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन स्थिति कंट्रोल नहीं हुई।
एसएसपी ने पहुंचकर गांव का मुआयना किया
मामला तूल पकड़ने पर एसएसपी अखिलेश कुमार व एएसपी कैंट सतपाल सिंह सरधना पर पहुंचे। एसएसपी पहले विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर विधायक से बंद कमरे में उनकी बातचीत हुई। विधायक ने अपने समर्थकों से फोन पर बातचीत की, जिसमें बाद माहौल शांत हुआ। उसके बाद एसएसपी ने गांव में पहुंचकर मुआयना किया। ग्रामीणों से बातचीत कर एसएसपी ने जानकारी ली और फिर वापस लौट गए।
लखनऊ तक गूंजा मामला
सरधना में पलायन होने की जानकारी लखनऊ तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। मढियाई गांव में लोगों के हंगामे की लखनऊ से अधिकारी पल पल की जानकारी लेते रहे। खुफिया विभाग ने शाम को लखनऊ को रिपोर्ट भेजी गई कि माहौल शांत है। भाजपाइयों में भी पुलिस के प्रति गुस्सा था।
---
27 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद था। पलायन की बात गलत है। पैसा भी पुलिस ने वापस दिला दिया। मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। गांव में कई लोगों से उनकी बातचीत हुई है। कोई तनाव नहीं है, माहौल शांत है।

अखिलेश कुमार, एसएसपी
---
पलायन करने की किसी को जरूरत नहीं पडे़गी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित की बात हर हाल में सुननी पडे़गी। पुलिस-प्रशासन को चाहिए कि डराने-धमकाने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। वहीं, पीड़ित को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास करे, ताकि किसी के मन में असुरक्षा की भावना पैदा न हो।
-ठा. संगीत सोम, विधायक सरधना


मुख्य बातें
मढियाई गांव से सैनी समाज के परिवार के पलायन करने पर भड़के भाजपाइयों की पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
विधायक संगीत सोम ने कार्यकर्ताओं एवं सैनी समाज के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया
एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं, विधायक से कैंप कार्यालय में बंद कमरे में वार्ता की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed