फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टैंक की खुदाई में सोने चांदी के जेवरातों से भरी दो हांड़ियां मिलने का शोर मचा

टैंक की खुदाई में सोने चांदी के जेवरातों से भरी दो हांड़ियां मिलने का शोर मचा

Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
टैंक की खुदाई में सोने चांदी के जेवरातों से भरी दो हांड़ियां मिलने का शोर मचा
कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित चौक मोहल्ला निवासी सतीश के घर केंद्र सरकार की योजना की तहत शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को दो मजदूर सेफ्टी टैंक के लिए खुदाई कर रहे थे। सतीश ने बताया कि इस दौरान जमीन में से सोने-चांदी के जेवरात से भरे दो घड़े मिले, लेकिन मजदूरों ने उसे कुछ नहीं बताया और उसे चाय लाने के लिए कह दिया। जब वह चाय लेने के लिए गया तो दोनों मजदूर जेवरात लेकर फरार हो गए और दोनों घड़े वहीं छोड़ गए। सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। जब इंस्पेक्टर ने सतीश से जेवरात देखने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि घड़ों में कोई जेवरात नहीं थे। सतीश शराब के नशे में था और उसने जेवरात मिलने की अफवाह फैलाई थी। उधर, सतीश का कहना है कि जब घड़ों में जेवरात नहीं थे तो मजदूर काम छोड़कर क्यों चले गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed