फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दोहरे हत्याकांड के आरोपी पेशी के दौरान धमकी

दोहरे हत्याकांड के आरोपी पेशी के दौरान धमकी

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के आरोपी पेशी के दौरान धमकी
मेरठ। भरी कचहरी में मंगलवार को दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह पर हमला कर दिया गया। हमलावरों से छूटकर भागे गवाह ने अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गवाह से तहरीर लेकर धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव में 14 सितंबर 2017 को मंसाद व दिलशाद पुत्र निसार की हत्या कर दी गई थी। मंसाद के भाई कलीम ने धर्मवीर, दरियाब, अशोक, हाजी गुलफाम, रवि, मदन सहित 18 लोगों पर केस कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई जिला जज आलोक कुमार सक्सेना के न्यायालय में चल रही है। जिसमें पांच गवाह चश्मदीद हैं। जिनमें वादी कलीम की गवाही पूरी होने के बाद शुऐब उर्फ बबलू के मंगलवार को बयान चल रहे थे।
विज्ञापन

शुऐब उर्फ बबलू का आरोप है कि जब वह कचहरी में था तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला बोला। शुऐब ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों की भीड़ जमा होने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज, इंस्पेक्टर सिविल लाइन, क्राइम ब्रांच सहित पुलिस बल कचहरी में पहुंचा। डीजीसी अनिल तोमर ने बताया कि न्यायालय के अंदर कोई धमकी नही दी गई। न्यायालय के बाहर की उनको कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द करेंगे गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि शुऐब की तहरीर पर धमकी का मुकदमा अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करेगी। इस मामले में पहले भी गवाहों को धमकी मिल चुकी हैं।



खास बातें:
- जान बचाकर गवाह भागा, पुलिस मौके पर पहुंची
- धमकी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई
- सनौता गांव में दो भाइयों की हत्या में गवाह है शुऐब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed