{"_id":"5ab80d6f4f1c1b54408b4e63","slug":"61522011503-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात सारिक और फाइक मेरठ जेल से शिफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात सारिक और फाइक मेरठ जेल से शिफ्ट
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिला जेल में बंद कुख्यात सारिक को अलीगढ़ जेल तो उसके भाई फाइक को फैजाबाद जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने दोनों को मेरठ से दूसरी जेल में भेजने के लिए पत्र लिखा था। पुलिस अफसरों की जांच पड़ताल में सामने आया था कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। जेल में मोबाइल चलने का मामला भी इसका एक कारण माना जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी सारिक और फाइक की दूसरे गुट सलमान से गैंगवार चल रही है। इस गैंगवार में नौचंदी में डेयरी मालिक और उसके नौकर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि सलमान उासना जेल में बंद है। इसके चलते दोनों भाइयों को अलीगढ़ व फैजाबाद जेल भेजा गया है।
पुलिस अफसरों के अनुसार इन दोनों अपराधियों के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। जो भी इनसे जेल में मिलने जाता था, उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। पिछले दिनों इन दोनों अपराधियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई थी। जिनके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने इन दोनों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा था। हाल ही में जेल में छापामारी के दौरान पता चला था कि जेल में जैमर खराब हैं और बंदी मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों भाइयों को गैंगवार के अलावा जेल में मोबाइल का उपयोग भी कारण माना जा रहा है।