फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हेल्पलाइन पर आयी कॉल, नाबालिग लड़की की शादी रूकवाई

हेल्पलाइन पर आयी कॉल, नाबालिग लड़की की शादी रूकवाई

Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन पर आयी कॉल, नाबालिग लड़की की शादी रूकवाई
अब्दुल्लापुर में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई
विज्ञापन

मेरठ। आशा ज्योति केंद्र की टीम ने मंगलवार को अब्दुल्लापुर में नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। इस दौरान टीम ने लड़की के पिता और मां को भी समझाया कि यह गैर कानूनी है। उसके बाद परिजन सहमत हो गये और उन्होंने डेढ़ साल तक शादी नहीं करने की बात कही।

मंगलवार को महिला हेल्पलाइन से कॉल आई कि भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही है। आशा ज्योति केंद्र से लक्ष्मी पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान भावनपुर थाने के एसएसआई विपिन कुमार भी पहुंच गये। लड़की के आयु संबंधी कागजातों की जांच की तो पता चला कि लड़की की उम्र साढ़े 16 साल है। लड़की की मां और पिता बीमार रहते हैं। बताया कि लड़की की शादी आठ फरवरी को होनी थी। पुलिस और आशा ज्योति केंद्र की टीम ने परिजनों को समझाया कि नाबालिग लड़की की शादी नहीं कर सकते यह बाल अपराध की श्रेणी में आता है। जिस पर लड़की की मां और पिता ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी। यदि उन्हें पता होता तो वह शादी नहीं करते। जब लड़की की उम्र 18 साल हो जाएगी उसके बाद ही शादी की जाएगी। बाद में लड़की को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed