{"_id":"5a7a0f804f1c1bca798b8309","slug":"61517948800-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पार्किंग में पुलिस की दंबगई, नहीं देते पार्किंग शुल्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे पार्किंग में पुलिस की दंबगई, नहीं देते पार्किंग शुल्क
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिटी स्टेशन रेलवे पार्किंग में पुलिस स्टाफ की दबंगई चल रही है। बाहरी जिलों में नौकरी करने वाले पुलिसकर्मी पार्किंग शुल्क नहीं देते। पार्किंग ठेकेदार ने मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को देते हुए कहा कि अगर मामले का समाधान नहीं हुआ तो वे पार्किंग बंद कर देंगे।
रेलवे ने स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा दी हुई है। सिटी स्टेशन पर भी कार और बाइक की पार्किंग हैं। यहां आने वाले यात्री अपनी बाइकों और कारों को यहां खड़ी कर चले जाते हैं। इसमें प्रदेश के बाहरी जिलों और दिल्ली में तैनात पुलिस कर्मी भी तैनाती स्थल पर जाते समय अपनी बाइक को सिटी स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर जाते हैं। मंगलवार को पार्किंग ठेका फर्म सूर्या एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों ने स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा से मुलाकात की और अपनी समस्या रखी। प्रतिनिधियों ने बताया कि पार्किंग में करीब 200 पुलिस कर्मी अपनी बाइक खड़ी करते हैं। कई-कई दिन बाद आकर वे अपनी बाइकों को बिना पार्किंग शुल्क दिए ही ले जाते हैं। जब उनसे पार्किंग शुल्क मांगा जाता है तो पार्किंग स्टाफ से न केवल गाली-गलौज करते हैं बल्कि भुगत लेने की भी धमकी देते हैं। 200 बाइकों से पार्किंग स्थल फुल हो जाता है, लेकिन इनसे शुल्क नहीं मिलने पर भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे पार्किंग ठेका छोड़ देंगे। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि वे इस संबंध में एसएसपी मंजिल सैनी दहल और डीआरएम आरएन सिंह को लेटर भेजकर अवगत कराएंगे।