फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साक्ष्य मिटाने के लिए इंचार्ज के ऑफिस में केरोसिन छिड़क कर लगाई आग

साक्ष्य मिटाने के लिए इंचार्ज के ऑफिस में केरोसिन छिड़क कर लगाई आग

Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
साक्ष्य मिटाने के लिए इंचार्ज के ऑफिस में केरोसिन छिड़क कर लगाई आग
कंकरखेड़ा। कैंट स्टेशन पर रेलवे के वैल्डिंग प्लांट के स्टोर इंचार्ज के ऑफिस में सोमवार रात किसी ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। स्टोर इंचार्ज का कहना है कि एक वरिष्ठ अभियंता ने साक्ष्य मिटाने के लिए ऑफिस में आग लगाई है। स्टोर इंचार्ज ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ खंड अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि कैंट स्टेशन के पास रेलवे का वैल्डिंग प्लांट है। सोमवार रात किसी ने स्टोर इंचार्ज के ऑफिस में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। विपिन कुमार ने बताया कि यहां एक वरिष्ठ अभियंता के खिलाफ साक्ष्य रखे हुए हैं। जिसके खिलाफ जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विपिन कुमार ने आरोपी अभियंता पर साक्ष्य मिटाने के लिए ऑफिस में आग लगाने का शक जताते हुए तहरीर दी है। विपिन कुमार का कहना है कि आग लगाने से ऑफिस में काफी सामान जल गया, लेकिन जिस अलमारी में आरोपी अभियंता के खिलाफ कागजी साक्ष्य रखे हुए थे, वह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed