फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी को फंसाने के चक्कर में बेटी का अपहरण, बंबे में फेंका

पत्नी को फंसाने के चक्कर में बेटी का अपहरण, बंबे में फेंका

Mon, 11 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को फंसाने के चक्कर में बेटी का अपहरण, बंबे में फेंका
अपहरण कर मासूम बेटी को बंबे में फेंका
विज्ञापन

मुरादनगर। एक युवक ने पत्नी को फंसाने के लिए अपनी ही मासूम बेटी का अपहरण कर गला दबाकर उसे रजवाहे में फेंक दिया। किसी राहगीर ने रोना सुनकर बच्ची को रजवाहे से निकाला और घर जाकर मां को सौंप दिया। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी फरवरी 2015 में दिल्ली के युवक से हुई थी। डेढ़ वर्ष पूर्व महिला ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से महिला को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। करीब पांच माह पूर्व पति ने पत्नी को अपनी बेटी के साथ घर से निकाल दिया था। तब से महिला अपने मायके आकर रहने लगी। उसने बताया कि शनिवार को परिवार के सभी लोग मजदूरी करने गए हुए थे। घर में उसकी भाभी बच्ची की देखभाल कर रही थी। आरोप है कि शनिवार शाम करीब चार बजे उसका पति मकान में आया और बच्ची को अपहरण कर ले गया। बाद में गला दबाकर मकान के पास से गुजर रहे रजवाहे में बच्ची को फेंक गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक युवक ने मासूम को सकुशल निकाला। पीड़िता मुरादनगर थाने शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने उसे गाजियाबाद भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed