फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उधार दिए 29 लाख रुपये न देने पर डीलर को उठाया

उधार दिए 29 लाख रुपये न देने पर डीलर को उठाया

Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
उधार दिए 29 लाख रुपये न देने पर डीलर को उठाया
प्रापर्टी डीलर का किया सूदखोरों ने अपहरण
विज्ञापन

मुरादनगर। उधारी के 29 लाख रुपये नही लौटाने पर कविनगर के प्रॉपर्टी डीलर का दो सूदखोरों ने अपहरण कर लिया। डीलर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे छुड़ाया। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि बंधक बनाकर प्रापर्टी डीलर को शारीरिक यातनाएं भी दी गईं।
गाजियाबाद के कविनगर निवासी सुमित प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने गाजियाबाद के नेहरू नगर और दिल्ली निवासी दो लोगों से 29 लाख रुपये उधार लिए थे। प्रॉपर्टी के काम में मंदी के कारण सुमित समय से रुपये नहीं लौटा पाया। आरोप कि बुधवार को दोनों युवकों ने सुमित का उसके घर से अपहरण कर लिया। डीलर की पत्नी कार का पीछा करते चल रही थी। देर रात युवकों की कार रेलवे रोड पर खड़ी मिली। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर सुमित को बंधक मुक्त करा लिया। आरेापियों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर यातनाएं भी दी गई थीं। सुमति ने बताया कि वह 26 लाख के प्लाट का बैनामा 20 लाख में युवकों के नाम कर चुका है। उधर, एसओ का कहना है कि मामला रुपयों के लेनदेन का है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विद्युतकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा
मुरादनगर। विद्युत चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही कर रहे संविदाकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को मुर्गा बनाकर पीटा भी गया। ग्रामीणों के चंगुल से किसी तरह पांच कर्मचारी भाग गए। एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुराना गांव में बुधवार रात विद्युत विभाग के छह से अधिक कर्मचारी चेकिंग बिजली चोरी की चेकिंग कर रहे थे। ग्रामीणों के केबल काटकर उन्हें जब्त कर रिपोर्ट की धमकी रहे थे। आरोप है कि संविदाकर्मी रिपोर्ट दर्ज न करने के एवज में दो से तीन हजार रुपये ग्रामीणों से मांग रहे थे। किसी ने फोन कर विद्युत विभाग के अधिकारी से चेकिंग अभियान की जानकारी ली। चेकिंग की बात से इंकार करने पर ग्रामीणों ने संविदाकर्मियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने उन्हें मुर्गा तक बनाया। मौका पाकर पांच कर्मचारी भाग गए। ग्रामीणों ने एक कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed