फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवि में कर्मचारी की पिटाई पर हंगामा, बंद किए विभाग

विवि में कर्मचारी की पिटाई पर हंगामा, बंद किए विभाग

Sat, 19 Aug 2017 02:51 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
विवि में कर्मचारी की पिटाई पर हंगामा, बंद किए विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
सीसीएसयू में शुक्रवार को दो युवकों ने एक धर्म पर टिप्पणी कर दी। विरोध करने आरोपियों ने एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने विरोध में काम बंद कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
परीक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी शकील ने बताया कि दो युवक आपसी बातचीत के दौरान एक धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो दोनों युवकों ने शकील की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर अन्य कर्मचारियाें को आता देख आरोपी भाग गए। विरोध में कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए परीक्षा और गोपनीय विभाग के काउंटर बंद कर दिए। कर्मचारी से मारपीट की सूचना पर प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह और रजिस्ट्रार दीपचंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत किया। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। उसमें आरोपी दिख रहे हैं। एक अधिकारी का आरोप है कि टिप्पणी करने वाले आरोपियाें को छात्र नेताओं की शह है। इस पर छात्र नाराज हो गए। प्रतिकुलपति ऑफिस में काफी देर तक हंगामा किया। छात्र नेता गगन सोम और लव कसाना के नेतृत्व में छात्रों ने इस बात का विरोध किया।
विज्ञापन

गार्डों की बदलेगी ड्यूटी
परीक्षा और गोपनीय विभाग में होमगार्ड की ड्यूटी अब बदलेगी। गोपनीय विभाग के गेट पर असलाह वाले गार्ड तैनात किए जाएंगे। मारपीट की वजह मार्कशीट बनवाने को लेकर दलाली भी बताई जा रही है। बाहरी छात्रों से पैसे लेकर दलाल कमाई के चक्कर में रहते हैं। हंगामा और मारपीट कई बार हो चुकी है। कुलपति बाहर थे। शनिवार को मामले में अपने स्तर से कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
- सीसीएसयू के कर्मचारी ने धर्म पर की गई टिप्पणी का किया था विरोध
- दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट, गोपनीय विभाग में असलाह वाले देंगे ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed