फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कारोबारी की मौत

कारोबारी की मौत

Sat, 19 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी की मौत
कारोबारी की मौत के मामले में ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत के मामले में शुक्रवार को लालकुर्ती पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान आरोपी घर छोड़कर फरार मिले। पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं कारोबारी की पत्नी के बयान भी दर्ज किए गए।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक सखूजा का तिरुपति प्लाजा में तीसरी मंजिल पर ऑफिस है। उनका सूरजकुंड में ग्लोबल ओरा स्पोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से शोरूम है। 10 अगस्त की रात तिरुपति प्लाजा स्थित ऑफिस में रजनीश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रजनीश की पत्नी रितु सखूजा ने रजनीश के सौतेले पिता अशोक सखूजा और दो सौतेले भाइयों राजीव व संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम लालकुर्ती एसओ देवेश शर्मा फ ोर्स के साथ दालमंडी पहुंचे। पुलिस ने कारोबारी की मौत के मामले में नामजद आरोपी सौतेले पिता और सौतेले दो भाइयों की तलाश में मकान में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार मिले। एसओ लालकुर्ती देवेश शर्मा का कहना है कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


पति से करते थे मारपीट
रजनीश की पत्नी रितु सखूजा ने एसओ लालकुर्ती से बिलखते हुए कहा कि मेरे पति की मौत के जिम्मेदार अशोक सखूजा, राजीव और संजीव हैं। ये इतना उत्पीड़न करते थे कि मैं बता भी नहीं सकती। मेरे पति को सरेआम मारते पीटते थे। कई बार घर से भी निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी देते थे। बेगमबाग के मकान को आरोपियों ने जबरन कब्जा कर लिया। दालमंडी के जिस मकान में नीचे के हिस्से में रजनीश की पत्नी अपने बेटे और बेटी के साथ रह रही है यह मकान रजनीश की मां और सौतेले पिता के नाम है। आरोपी रजनीश की मां का भी उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को सुरक्षा दो
रितु ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद उन्हें और उनके बेटे-बेटी को जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी कभी भी कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। रितू ने एसओ से बेटे को सुरक्षा दिलाने की मांग की।

खास बात
तीनों आरोपी मिले फरार, पुलिस ने कारोबारी की पत्नी के भी बयान दर्ज किए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed